Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhभाजपा0 के भूपेंद्र चौधरी ने अल्पकालीन विस्तारकों की ली बैठक

भाजपा0 के भूपेंद्र चौधरी ने अल्पकालीन विस्तारकों की ली बैठक

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आजमगढ़ में एक होटल में अल्पकालीन विस्तारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक किया। जिसमें भाजपा गोरखपुर क्षेत्र व काशी क्षेत्र के 27 जनपदों के अल्पकालीन विस्तारकों ने सहभाग किया बैठक की अध्यक्षता भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रहे तथा मुख्य वक्ता के रूप में नागेंद्र नाथ त्रिपाठी क्षेत्र संगठन महामंत्री भाजपा बिहार झारखंड प्रदेश रहे उन्होंने अल्पकालीन विस्तारकों से अपने कार्य विस्तार के अनुभवों को साझा किया तथा उन्हें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए आवाहन किया। उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है पार्टी ने अपने ऊर्जावान कार्यकर्तागण को प्रशिक्षण कार्य करने के लिए भेजा था। वहां से प्रशिक्षण लेने के उपरांत उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए लगेंगे भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों को जनता के बीच फैलाने का कार्य सौंपा प्रदेश अध्यक्ष जी ने अल्पकालीन विस्तार को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व सीख ले करके जिस प्रकार से बूथ अध्यक्ष से लेकर के भाजपा में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनता है। उसी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत और गतिशील करने के लिए आवाहन किया बैठक में माननीय नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ धुरुव कुमार सिंह सहित गोरखपुर काशी क्षेत्र के 27 जनपदों से आए हुए अल्पकालीन विस्तारक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular