Tuesday, May 12, 2026
spot_img
Homekhushinagarपौधरोपण आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण : अशोक

पौधरोपण आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण : अशोक

अवधनामा संवाददाता

सुभाष इण्टर कॉलेज बेदूपार में पौधरोपण कार्यक्रम

हाटा, कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक अन्तर्गत सुभाष इण्टर कॉलेज बेदूपार के प्रांगण में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण ने पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति आभार जताया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि पौधरोपण का पुनीत कार्य आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण है। पौधे लगाकर हम पुण्य अर्जित करने के साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण भी प्रदान करते हैं। साहित्यकार शैलेन्द्र ‘असीम’ ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई के फलस्वरूप वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की समस्या का सामना कर रहा है। वृक्ष हमें जीवनदायिनी प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। अधिक संख्या में वृक्षारोपण के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायता कर सकते हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार पाल, अभिनीत कुमार राय, शैलेन्द्र ‘असीम’, विनय सिंह, अभिषेक पाण्डेय, अरुणेश कुमार दीपक, प्रदीप मौर्य, राकेश उपाध्याय, बद्रीनाथ गुप्त, रामगोपाल गुप्त, विजय यादव, विवेक सिंह, कमलेश शर्मा, करामत अली, उमेश यादव, गुलशन कुमार आदि ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular