पर्यावरण के संरक्षण में लोग आए आगे जिला जज

0
124

अवधनामा संवाददाता

सदर तहसील परिसर में पौधरोपण कर जिला जज ने लोगो से की अपील

हर घर हर व्यक्ति करे पौधरोपण व संरक्षण तभी होगा शुद्ध वातावरण

सोनभद्र/ब्यूरो। रावटसगंज सदर तहसील परिसर में गुरुवार को जिला जज अशोक कुमार यादव प्रभारी वनाधिकार कैमूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान जिला जज अशोक कुमार यादव ने वहां मौजूद लोगों से अपील किया कि शुद्ध वातावरण के लिए हर व्यक्ति हर घर एक एक पौधरोपण व उसका संरक्षण करें जिससे कि हमारे प्रदूषित वातावरण को शुद्ध किया जा सके यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर इस अभियान को महा अभियान के तौर पर देखें और लोगों को भी प्रेरित करें कि इससे लोग जुड़े और इसकी संरक्षण करते हुए इसको बेहद रूप में एक दूसरे के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण कराने का कार्य करें जिसके लिए वन विभाग जिला प्रशासन व अन्य विभागों की सहभागिता चल रही है वहीं इसमें अगर थोड़ा प्रयास हम सब घर परिवार के एक एक व्यक्ति कर दे तो निश्चित ही एक बड़ा संदेश देने का कार्य किया जाएगा पर्यावरण को लेकर।
वही अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पर्यावरण के लिए वन विभाग द्वारा वृहद रूप से हर जिले में पौधरोपण करने का कार्य किया जा रहा है ज्यादातर अभी नर्सरिया तैयार हो चुकी हैं जिसको लेकर महा अभियान मांह के तौर पर हर ब्लॉक क्षेत्रों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है कि वह लोग अपने व ग्राम प्रधान वन अन्य समाजसेवियों के साथ मिलजुल कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का कार्य करें।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामेंद्र सिंह चतुर्थ, प्रधान न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण संजय हरी शुक्ला, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश खलीकुज्जमा विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एहसानुल्ला खान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन विनीता सिंह सिविल जज जूनियर डिविजन स्वर्णमाला सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप्ति चौधरी अपर सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम नावेद अख्तर, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय यादवेंद्र सिंह सेकेंड, सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी पारुल कुमारी वन विभाग से
अरविंद कुमार वन्यजीव प्रतिपालक कैमूर वन्य जीव विहार चुर्क, श्रद्धा त्रिपाठी क्षेत्रीय वन अधिकारी रावटसगंज रेंज, पवन कुमार सचान क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरमा रेंज , सतीश कुमार वन दरोगा ,सुरेंद्र बहादुर सिंह वन दरोगा ,धर्मराज सिंह वन दरोगा, सूरज पांडेय वन दरोगा, शिवम सिंह वन दरोगा, सदानंद यादव वन दरोगा ,श्रीकांत मौर्य वन दरोगा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here