Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeLucknowट्रैक्टर चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया आत्महत्या

ट्रैक्टर चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया आत्महत्या

अवधनामा संवाददाता

काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। ग्राम कुसमौरा निवासी रवि कुमार मौर्य 30 वर्ष ने शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे लखनऊ की तरफ से बरेली की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया और अपने पीछे एक 6 वर्ष की पुत्री व माँ को छोड़ गया।
म्रतक की माँ ने बताया कि मेरी बहु सुनीता से 7 साल पूर्व विवाह हुवा था जो सिर्फ एक साल सही से रही थी उसके बाद दोनों आपस में झगड़ा किया और बहू अपने मायके चली गई जो लौटकर नही आई और मेरे बेटे पर गुजारा भत्ता लेने के लिए फैमली कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया जिसमें बेटे को चार हजार रुपये भत्ते के रूप में प्रत्येक महीना देना था जो करीब दस महीने से नही दे पाया था जिसका सम्मन कोर्ट से आया था ब्रस्पतिवार को काकोरी पुलिस ने सम्मन तामिला कराकर कोर्ट में हाजिर होने की बात कही जिसके बाद म्रतक डिप्रेशन में रहने लगा और शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया।
किसानों द्वारा काकोरी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच किया तो मामला जी आर पी पुलिस के अधीन मिला जिसमें काकोरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रेलवे जी आर पी पुलिस को सूचना दे दिया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया की म्रतक परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत नही आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular