Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaबीकापुर तहसील में सुलभ शौचालय का विधायक ने किया लोकार्पण

बीकापुर तहसील में सुलभ शौचालय का विधायक ने किया लोकार्पण

अवधनामा संवाददाता

बीकापुर- अयोध्या। क्षेत्र पंचायत निधि से तहसील परिसर में लाखों रुपए की लागत से निर्माण कराए गए सुलभ शौचालय का लोकार्पण बृहस्पतिवार को विधायक डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने कहा कि तहसील परिसर में जर्जर सुलभ शौचालय होने के चलते तहसील कर्मियों अधिवक्ताओं और तहसील में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को लेकर सुलभ शौचालय का नव निर्माण कराने की पहल की गई। जिससे लोगों को काफी सहूलियत रहेगी। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने विधायक डॉ अमित सिंह चौहान और कार्यक्रम में आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर अनिल कुमार उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, राहुल शर्मा सन्यासी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन, इंद्रसेन सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और तहसील कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular