भारत का गौरव लौटा रही है मोदी सरकार- भूपेंद्र चौधरी

0
366

अवधनामा संवाददाता

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ” नौकरी के नाम पर वसूली पर निकलते थे सपा के चाचा – भतीजे”
संपर्क से समर्थन अभियान की प्रदेश अध्यक्ष ने की औपारिक शुरुआत

बाराबंकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आक्रामक रणनीति और तगड़ी कूटनीति ने भारत की एक सशक्त राष्ट्र की छवि पेश की है।कहा , पिछले नौ सालों के दौरान यूं तो प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास से लेकर गरीब और महिला कल्याण के क्षेत्र में मिसाल देने जैसे अनेकों काम किए।परंतु इन नौ सालों में जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति,मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसे कानून से छुटकारा, उरी और पुलवामा हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अनेकों निर्णयों के लिए मोदी को हमेशा याद किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कांफ्रेंस हॉल में भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, मात्र कुछ महीनो में ही कोरोना वैक्सीन के निर्माण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई बुलंदिया प्रदान की।दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के साथ ही विश्व के 100 से अधिक देशों में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करके मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम् एवम सर्वे भवन्तु सुखिनः की हमारी प्राचीन परंपरा को चरितार्थ किया है। कहा ,भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के साथ ही भारतीय प्राचीन सांस्कृतिक विरासतों का जीर्णोद्धार कराकर मोदी सरकार भारत का गौरव लौटान में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ,यह नया उत्तर प्रदेश है,जो हर व्यक्ति को सम्मान देता है,बहन – बेटियों को छेड़ने वालों को बर्बाद कर देता है,2017 से पहले 700 देंगे हुए थे,अब कर्फ्यू नहीं लगता।सपा सरकार में नौकरी के नाम पर चाचा – भतीजे वसूली पर निकलते थे,अब उनकी छुट्टी हो गई।बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं।उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्ध जनों से 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए समर्थन मांगा।क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा, कांग्रेस ने देश में 60 सालों तक राज करते हुए भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जबकि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए गरीबों की सेवा में जुटी है।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।संचालन आशीष पाठक ने किया।इस अवसर पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,मेयो इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन मधुलिका सिंह,संयोजक विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर,डॉक्टर राम कुमारी मौर्य,अमरीश रावत, डॉ आरएस गुप्ता, डॉ विनय जैन, डॉ विवेक वर्मा,योगेंद्र प्रताप सिंह, अनूप कुमार यादव,अरविंद मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव,कमलेश शुक्ला,दिनेश पांडे ,प्रदीप जैन,रविनन खजांची सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के विभिन्न क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

भाजयुमो बाइक रैली को दिखाई झंडी
बाराबंकी।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को भाजयुमो की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह,जिला अध्यक्ष रोहित सिंह,संयोजक अरुण रावत सहित काफी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत।
बाराबंकी।भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत ” संपर्क से समर्थन अभियान ” की औपारिक शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को की। व्यवसायी संजय सेठी के घर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे भेंट की।मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक दिए और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा।यह अभियान 15 जून से 20 जून तक चलेगा जिसमे वरिष्ठ भाजपाई समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों के घरों पर संपर्क करके भाजपा के लिए समर्थन जुटाएंगे।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा,सांसद उपेंद्र सिंह रावत,जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here