सीएम योगी की नंदीग्राम में आयोजित विशाल जनसभा की तैयारियां पूर्ण

0
183

अवधनामा संवाददाता

आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है: सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योगिराज भरत जी की तपस्थली नंदीग्राम में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। 15 जून को प्रातः 9 बजे भरतकुंड में यह जनसभा आयोजित होगी। जनसभा में 25 हजार की संख्या लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर तैयारी बैठक सहादतगंज पार्टी कार्यालय में महानगर व जिले की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में लोकसभा क्षेत्र अयोध्या के सभी मंडलों व पार्टी के सभी मोर्चो को जिम्मेदारियां सौपी गयी। लोकसभा अयोध्या के सभी बूथों से संख्या लाने पर बैठक में विचार किया गया।सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के स्वर्णिम 9 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री का आगमन अयोध्या में हो रहा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक एक स्वर में 21वीं सदी भारत की बता रहे है। माफियाराज का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भयमुक्त बनाया गया है। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जीरों टालरेंस की नीति के तहत सरकार काम कर रही है। जिसका कारण है यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाने के प्रति कटिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन को लेकर यहां की जनता उत्साहित है। जनसभा को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का पूरे सामर्थ्य से निर्वाहन करना है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या का विकास किया जा रह है। रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। जिससे यहां बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। जिसका लाभ अयोध्या तथा इससे जुड़े कई जनपदों को मिलेगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सभी वार्डो में पदाधिकारी लोगो से सम्पर्क करके उन्हें सभा के लिए आमंत्रित करें। इसके लिए एक टीम बनाकर काम करना है। भरतकुंड में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक मण्डल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करके सभा में लोगो की आमंत्रित करने की रणनीति तैयार करें। ज्यादा से ज्यादा लोगो से कार्यकर्ता सम्पर्क स्थापित करें। सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों का इस्तेमाल आमंत्रित करने के लिए करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, वासुदेव मौर्या, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here