सीआईएस ने किया सद्भावना एक ग्रैंड एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन

0
559

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विस द्वारा आयोजित सद्भावना एक ग्रैंड एंटरप्रेन्योर मीट में औद्योगिक संस्था के विकास पर विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी गयी और प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी से जनपद में 100 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की मांग भी की गयी। इस अवसर पर अतिथियों, वरिष्ठ उद्यमियों व व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।
अम्बाला रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित एक ग्रैंड एंटरप्रेन्योर मीट का शुभारंभ अतिथियों व संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात भारतीय संस्कृति के अनुसार गणेश वंदना के साथ पारंपरिक शुभारंभ हुआ, जिसकी प्रस्तुति दीवा डांस एकेडमी की छोटी-छोटी बेटियों द्वारा की गयी। प्रदेश के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि यह उद्यमी सम्मेलन जनपद के उद्योग लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके समक्ष जो मांग रखी गयी है, वह शासन के सम्मुख प्रस्तुत कर उसे निस्तारित कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। पदमश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा कि संस्था दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रही है। जिस गति से संस्था ने जनपद में अपना मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय कार्य। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो पौधा लगाया गया था वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है इसे देखकर बेहद खुशी हो रही है। महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि नगर निगम से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उनका समय बद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और शीतल टंडन, मोहम्मद ओसाफ गुड्ड, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, मदन अग्रवाल, सुधाकर अग्रवाल, संजय मल्होत्रा, कुलदीप धमीजा, सरदार राजपाल सिंह एवं अन्य संस्थाओं से आए पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होने कहा कि चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रीज़ का पौधा गुरूजी के आशीर्वाद से दो साल पहले लगाया और प्रभु कृपा से आज शहर में संस्था का एक अपना स्थान है। हमारी संस्था नेशनल लेवल पर फिक्की से सम्बद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाला और एंप्लॉयमेंट देने वाला सेक्टर है। किसी भी जगह का विकास तभी संभव है जब उद्योगों का विकास होगा नए उद्योग विकसित होंगे। जब बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलता है वह अपनी दिनचर्या में रहते हैं तो क्राइम कंट्रोल रहता है और लॉ एंड ऑर्डर बेहतर होता है। राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी के समक्ष जनपद में 100 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग करते ुहए कहा कि उसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये, जिससे कि औद्योगिक विकास का वातावरण मजबूत हो सकें। साथ ही उन्होंने महापौर डॉ.अजय सिंह से मांग करते हुए कहा कि उद्योग बन्धु की बैठक में 70 प्रतिशत समस्याएं नगर निगम से आती है, ऐसे में उन्हें भी उद्योग बन्धु की बैठक में शामिल होना चाहिए। ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण हो सकें। बैठक में संजय कर्णवाल, हेमंत जोशी, अनिल गुप्ता, पंकज मित्तल, सागर एवं विकास बत्रा, राजेंद्र तनेजा, एवं सुभाष चोपड़ा को संस्था ने उत्कृष्ट उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया और संस्था से जुड़े नए सदस्यों को नए सर्टिफिकेट वितरित किए गए। बैठक में संस्था की सीआईएस बुलेटिन का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। बैठक में महापौर डॉ अजय सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रीता सिंह एवं नगर विधायक राजीव गुंबर की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहा गुंबर का अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी की धर्मपत्नी श्रीमती मोना मिगलानी ने बुके एवं संस्था का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में आईजी सीआरपीएफ उत्तराखंड भानु प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, संस्था के संरक्षक अमर गुप्ता, अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, चेयरमैन एचएस चड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, महासचिव अमित चौधरी, अपर महासचिव घनश्याम माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रवि टंडन, सह-कोषाध्यक्ष गौरव जैन, कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता। उपाध्यक्ष सुभाष मिगलानी, बलजीत सिंह चावला, दिनेश माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, सचिव सत्येंद्र अरोड़ा, मनोज जैन, रविंद्र कालरा, सुनील कुमार अरोड़ा, एमपी सिंह भोपाराय, संजय अग्रवाल, राजीव कालिया, ललित पॉपली, राजेश गुप्ता, विजय वशिष्ठ, अखिल अरोड़ा , सुनील सूरी, डीके गुप्ता, राघव अरोड़ा, त्रिभुवन इलाहाबादी, संदीप कपूर, कामेश्वर कपूर, मुकेश दत्ता, रमन पोपली रमनदीप, रिंपी सिंह, कमलेश अग्रवाल, शरद भार्गव, आरके गुप्ता, डॉक्टर सौरभ जैन, डॉ मोहन सिंह, राकेश कातियाल, गोपाल मक्कड़, डॉक्टर उपसम गोयल, राजीव सडाना एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित 350 लोग उपस्थित रहे।
पाल उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here