Thursday, May 22, 2025
spot_img
HomeMainpuriपंडित राम प्रसाद बिस्मिल का मनाया गया 126 वां जन्मदिवस

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का मनाया गया 126 वां जन्मदिवस

अवधनामा संवाददाता

मैनपुरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी के तत्वधान में मैनपुरी षडयंत्र केस 1918 व काकोरी रेल लूट कांड 1925 के महानायक क्रांतिकारी पं राम प्रसाद बिस्मिल (तोमर) का 126 वां जन्मदिवस समारोह स्वर्गीय पुत्तू लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाधि स्थल प्रजापति कॉलोनी आगरा रोड मैनपुरी में मनाया गया। सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारियों ने रामप्रसाद बिस्मिल व महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण किए। जिसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को फूल माला व पटका पहना कर स्वागत किया।

समारोह में मुन्नालाल कश्यप ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल के साहस और बलिदान को हम देशवासी कभी भुला नहीं सकते क्योंकि उन्होंने भारतीय युवाओं में देशभक्ति की जो भावना पैदा की वह हमारी आजादी का संदेशवाहक बना। वही बृजभान सिंह प्रजापति ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल ईट का जवाब पत्थर से देना जानते थे। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल सुखदेव ने क्रांति का जो जज्बा देश के नौजवानों में पैदा किया वह सदैव अमर रहेगा।

इस अवसर पर अवधेश सिंह राठौर, धनंजय सिंह चौहान, उमादेवी पांडेय, कुंवर पाल सिंह, अरविंद भारद्वाज, आमोद गुप्ता, सतीश कश्यप, विवेक त्रिपाठी, वैभव परमार आदि सैकड़ों संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular