भाजपा सरकार जो बोलती है वह करती नहीं, जो करती है वो बोलती नहीं : सांसद डिंपल यादव

0
123

अवधनामा संवाददाता

 मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें उन्होंने जिले के मेधावी छात्रों में सीबीएससी बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड और यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर में जिले में पहला स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साध कई बड़े वयान दिए।

मैनपुरी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए बड़े वयान दिए। उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सभी सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए सरकार को घेरती नजर आयी। वह महिला पहलवानों के साथ खड़ी हुई नजर आयी। उन्होंने कहा कि पूरा देश महिला पहलवानों के साथ खड़ा है, लगता है वह सही है, यह मेरी निजी राय है। जो भी न्यायालय द्वारा प्रक्रिया हो रही है, वह होनी चाहिए, न्यायालय द्वारा जो एफआईआर हुई है, उस पर भाजपा आगे कदम बढ़ाते हुए जो निर्दोष हैं उनके साथ खड़े होकर जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

दलित और पिछड़ों का हुआ उत्पीड़न

भाजपा सरकार जब से आई है तब से हमारे दलित भाई बहिनो पर और हमारे पिछड़े वर्ग लोगों पर उत्पीड़न के मामले लगातार बड़े हैं। महिलाएं भी उत्पीड़न के मामलों से बची नहीं है मैं समझती हूं भाजपा को इन सब बातों का संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन यह सरकार तो ऐसी सरकार है जो इन मामलों का संज्ञान नहीं लेगी। आप लोग अगर क्राइम ग्राफ के मामले निकाल लेंगे तो आप लोग खुद समझ लेंगे जब से सरकार आई है सबसे क्राइम के मामले ज्यादा बढे हैं।

 सरकार आने के बाद सब कुछ घटा

लोगों पर उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं भ्रष्टाचार बढ़ा है यह जो नेगेटिव चीजें हैं वह लगातार इस सरकार में उत्तर प्रदेश में बढ़ी हैं। प्रदेश में रोजगार घटा है। यहां जो बेटियों को आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए वह घटा है यहां स्वास्थ्य और शिक्षा का सवाल है जो सेवाएं बढ़नी चाहिए थे वह घटी है। मेरा मानना है यह सरकार जो कहती है वह करती नहीं है जो करती है वह कहती नहीं है। जाति जनगणना पर बोली भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए। क्योंकि सभी का यहां पर अधिकार है सभी सोर्सेस पर समाजवादी पार्टी पक्ष में है जातिगत जनगणना के।

 मैनपुरी निकाय चुनाव पर मिली हार पर बोली

आप लोग देख रहे होंगे कि हमारे प्रत्याशी को किस तरीके से यहां से हराया गया कैसे मतगणना को रात 3:30 बजे तक खींचा गया है। जैसे हमारे प्रत्याशी के लोधी समाज के हैं उनका अपमान किया है यहाँ के प्रसासन ने 2024 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।

लखनऊ कोर्ट में हुई हत्या पर बोली

सांसद डिंपल यादव ने कोर्ट में हुई हत्या और अतीक अहमद की हत्या के मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि बगैर शासन प्रशासन के ऐसी घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जा सकता मेरा पूरा मानना है कि ऐसी घटनाओं में शासन और प्रशासन की पूरी अहम भूमिका रही है हम सब और हिंदू होने के नाते ऐसी सभी घटनाओं की हम कड़ी निंदा करते हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here