Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeतहसील परिसर में संदिग्धों की कोतवाल ने ली तलाशी

तहसील परिसर में संदिग्धों की कोतवाल ने ली तलाशी

अवधनामा संवाददाता

 लखनऊ हाई कोर्ट परिसर में हुए मुख्तार के करीबी जीवा की हत्या के बाद अलर्ट जारी

एसपी के आदेश पर जिले के सभी तहसीलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई ली गई तलाशी

सोनभद्र/ब्यूरो बुधवार को लखनऊ हाई कोर्ट परिसर में मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर जीवा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद जनपद सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी तहसीलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई वही आने जाने वाले संदिग्धों की ली गई तलाशी।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि एसपी डॉक्टर एस वीर सिंह के आदेश पर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पिकेट ड्यूटी व एक बटालियन पीएसी के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें इधर-उधर घूमने वाले आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई वही तहसील गेट पर लगे बैरियर के पास मौजूद लोगों से वहां मौजूद फाइल रजिस्टर चेक इन पर उनको भी कड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ड्यूटी पर तैनात सिपाही व अन्य कर्मचारियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल उनकी तलाशी ले अन्यथा थाना चौकी को अवगत कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular