2024 में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा:राहुल को विदेश में जाकर देश के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए: राजनाथ सिंह

0
251

महराजगंज। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज महाराजगंज पहुंचे। यहां केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पोते के बरही कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा। एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश की जनता प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। जब पूरा विश्व भारत को सुनने के लिए तैयार है। ऐसे में राहुल गांधी को इस तरह विदेशों में जाकर देश के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। देश की जनता पीएम मोदी की तरफ देख रही है। विश्व में भारत का कद बढ़ा है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में दंगे भड़काने का काम होता था। लेकिन अब बीजेपी ने दंगों को पूरी तरह से रोका है। सपा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश में बसपा और कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से 2024 में बड़ी जीत का आह्वान किया। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने वाला कहावत चरितार्थ कर रहे हैं।
कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर पोते के बरही कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, उपराज्यपाल जम्मू व कश्मीर मनोज सिन्हा, उप्र भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महराजगंज प्रभारी व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र “दयालु”, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य सभा सांसद अशोक वाजपेयी, पूर्व सांसद विनय कटियार सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here