Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeबिदेश की नौकरी छोड़ किसानी कर रहा ग्रैजुएट किसान --

बिदेश की नौकरी छोड़ किसानी कर रहा ग्रैजुएट किसान —

अवधनामा संवाददाता

 क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी तनवीर आलम के मक्का की फसल।

बल्दीराय,सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के किसान ने विदेश की लाखों की नौकरी छोड़कर किसानी कर आय दुगनी कर क्षेत्र के किसानों का ग्रैजुएट किसान रोल मॉडल बन गया है।
तहसील क्षेत्र के नंदौली गांव निवासी तनवीर आलम विदेश जाकर ₹ 60000 की नौकरी करने लगे,वहीं पैसा कमाने लगें,हालांकि उनका दिल विदेश में नहीं लगा। उन्होंने सोचा की क्यों ना अपने देश जाकर खेती किसानी कर आगे बढ़ा जा सके और सुखद जीवन यापन किया जाएं।इसी सोच को लेकर किसान तनवीर आलम नें वैज्ञानिकों की मदद से वैज्ञानिक विधि से खेती करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि एजुकेशन से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में हाथ आजमाया और वह मिश्रित खेती कर आज किसानों के रोल मॉडल बने हुए हैं। वह खेती कर एक फसल में तीन तीन फसलों का उत्पादन कर रहे हैं।अभी हाल में मक्का की खेती के साथ-साथ उड़द, सनई ढचा का उत्पादन किया। इसके साथ-साथ वह बागवानी किसान भी हैं उन्होंने बताया कि 10 बीघें के तालाब को मत्स्य पालन के लिए बना रखा है जिससे लाखों की आमदनी साल भर में हो जाती है ।इस वर्ष मिश्रित फसलों का उत्पादन किया है। जिसमें एक साथ दोनों ही फसलें साथ- साथ अच्छी लहला रही है। जिससे देखते हुए किसानं का कहना है कि चना के साथ धनिया व मसूर की फसलें की थी। जो कि दोनों ही अच्छी फसल उगाई थी। जिससे इस वर्ष दोनों ही फसलों का अच्छा उत्पादन हुआ था । जिसमें सर्वाधिक मिश्रित खेती की जा रही है।
उन्होने कहा कि मिश्रित फसल करने से एक साथ दो फसलों का उत्पादन होगा। जिसमें किसी एक का भी अच्छा भाव मिला . किसान को अच्छा मुनाफा होगा।
उन्होने सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि यदि खेती करने वालों पर सरकार ध्यान दे दें तो किसानों की आय का अच्छा साधन खेती से हो सकता है इस प्रकार की खेती करना चाहिए जिसमें फसलों के साथ फसलोत्पादन, बागवानी व पशुपालन भी करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular