Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमैट्रन को दी गई समारोह पूर्वक विदाई

मैट्रन को दी गई समारोह पूर्वक विदाई

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या मे तैनात मैट्रन शीला श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने पर गुरुवार को आयोजित विदाई समारोह मे उन्हें उनके सुखद जीवनयापन की कामना के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने विदाई देते हुये उनके साथ बीते दिनों को याद कर अपनी आँखे नम कर उनके अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० आरवी वर्मा ने उन्हें रामचरित मानस व राम दरबार भेट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये उनके ड्यूटी कल की भरपूर प्रशंसा किया। वहीं डॉ० आशा राम ने उनके सेवानिवृत होने के बाद महिला अस्पताल को उनकी कमी होने का अहसास भी कराया। इसी तरह जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सीबीएन त्रिपाठी ने नर्स को स्वास्थ्य अथवा किसी भी अस्पताल की रीड की हड्डी की संज्ञा देते हुये उनके शेष जीवन को सुखमय बिताने की कामना किया। इसी तरह अन्य नर्सो ने भी सेवानिवृत्त स्टॉफ को विभिन्न उपहार भेट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी कड़ी मे सेवानिवृत्त ने भी अपने से जूनियर नर्सो को अपना अनुभव शेयर किया।
विदाई समरोह के दौरान  डॉ० सीबीएन त्रिपाठी, डॉ० आर वी वर्मा, डॉ० आशा राम, डॉ०प्रभा, डॉ० सबिता बादिल, स्टाफ नर्स पूनम गुप्ता, अनीता मिश्रा, विमला गौतम, स्नेहलता, मोनिका, गीता चौधरी, सुनीता , मनोज वर्मा सहित अन्य महिला चिकित्सालय के कर्मी मौजूद रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular