Monday, March 2, 2026
spot_img
Homekhushinagarगेस्ट हाउस में छापा, पकड़े गए छह युवक-युवतियां, मची अफरा तफरी

गेस्ट हाउस में छापा, पकड़े गए छह युवक-युवतियां, मची अफरा तफरी

अवधनामा संवाददाता

कसया थाना क्षेत्र के एन के होटल में एसडीएम व सीओ ने की छापेमारी

 

कुशीनगर। कसया एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को क्षेत्र के पकवा इनार के निकट भैंसहां में संचालित एनके होटल में संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह युवक-युवतियां पकड़े गए। होटल संचालक के पास वहां आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। लिहाजा, एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। छापेमारी के अफरा तफरी मच गई, मौके से संचालक फरार हो गया।

कसया नगर में संचालित इस होटल में अनैतिक कार्य किए जाने की शिकायत पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ कुंदन सिंह ने दोपहर में पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। वहां छह युवक और छह युवतियां पकड़े गए। छानबीन की गई तो होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था न ही रजिस्टर में दर्ज किया गया था। इसके अलावा होटल की एनओसी भी नहीं थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि होटल में छह युवक-युवतियां पकड़े गए हैं, सभी बालिग हैं। उनके परिवार वालों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है। कारवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार मिश्रा सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular