अवधनामा संवाददाता
लखनऊ। राष्ट्रवादी समिति जानकीपुरम की महिला सदस्यों ने आज बड़ी एकादशी के दिन सैकड़ों लोगों को सहारा स्टेट के पास शरबत पिलाया। यह जानकारी संस्था की सदस्या पुष्पलता तिवारी ने दी। कार्यक्रम के आयोजन में अदिति, सोनी, सुषमा अस्थाना, शशि पांडे, रन्नो, आराध्या के साथ अरुण, समावेश, मनीष जोतवानी आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।





