HomeMarqueeनिगाही क्षेत्र ने सीएसआर के तहत घारौली खुर्द में लगाया पोषक आहार...

निगाही क्षेत्र ने सीएसआर के तहत घारौली खुर्द में लगाया पोषक आहार वितरण शिविर

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली सोमवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत वार्ड क्रमांक 23, घरौली खुर्द में निःशुल्क पोषण शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान 58 गर्भवती महिलाओं, 32 धात्री महिलाओं एवं 20 बच्चों को पोषक आहार जैसे गुड़, चना, प्रोटीन पाउडर तथा आयरन व कैल्शियम एवं मल्टीविटामिन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को घर व आस पास की स्वच्छता, बच्चों के पोषण तथा महिलाओं के स्वास्थ्य तथा खान-पान से संबन्धित जानकारियाँ दी गईं । उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली विधानसभा के माननीय विधायक श्री रामलल्लू वैश्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि निगाही क्षेत्र के सौजन्य से सीएसआर के तहत समय समय पर स्वास्थ्य व पोषण शिविर का आयोजन सहित विभिन्न समग्र विकास के कार्य किए जाते रहें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular