Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurभाजपा सरकार लगातार व्यापारियों के उत्पीड़न पर तुली है : अभिमन्यु गुप्ता

भाजपा सरकार लगातार व्यापारियों के उत्पीड़न पर तुली है : अभिमन्यु गुप्ता

अवधनामा संवाददाता’

कानपुर।जीएसटी विभाग द्वारा फर्म के पता सत्यापन के नाम पर जीएसटी जांच और व्यापारियों के सम्भव उत्पीड़न का उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी विशाख जी को ज्ञापन सौंप कर सत्यापन के नाम पर जांच और उत्पीड़न न करने की मांग करी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यदि सत्यापन जांच के नाम पर उत्पीड़न होगा तो सड़क पर उतर कर इसका विरोध होगा।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 8 मई 2023 का सर्कुलर आने के बाद से व्यापारी समाज में तनाव और दहशत का माहौल है।सबका मानना है की इसमें केवल उत्पीड़न और भ्रष्टाचार ही होगा। अभिमन्यु ने कहा की जीएसटी के नाम पर किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल आंदोलन करेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की कुछ माह पूर्व जीएसटी छापेमारी से पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल था।अब तो लिखित में आदेश देकर व्यापारी समाज को दहशत में लेने का काम किया जा रहा है।ऐसा कुछ नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। बाजारों में टीम बनाकर व्यापारियों की मदद की जाएगी।जीएसटी विभाग व्यापारियों को चोर साबित करना चाहती है।व्यापारी पहले ही परेशान है और इस माहौल में तो और परेशान हो जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की प्रांतीय व्यापार मंडल मांग करता है की किसी व्यापारी के यहां कोई जांच न की जाए।कोई अफसर जांच के नाम पर किसी व्यापारी के यहां न जाए।अगर कोई शिकायत है तो तथ्यों के आधार पर लिखित नोटिस देकर व्यापारी से जवाब मांगा जाए।पर किसी भी हाल में सत्यापन और जांच के नाम पर व्यापारी के यहां गलत कार्यवाही नहीं की जाए जिलाधिकारी विशाख जी ने तत्काल उचित कार्यवाही और शासन तक प्रांतीय व्यापार मंडल की मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश कार्यवाह विनय कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव,प्रदेश सचिव उमा देवी,दक्षिण व्यापार मंडल के महासचिव मो साकिफ कुरैशी,ऋषि अग्रवाल,मनोज चौरसिया,प्रदीप तिवारी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular