Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeपंकज सिंह ने बरेली की तरह यहां कामयाबी दोहराई

पंकज सिंह ने बरेली की तरह यहां कामयाबी दोहराई

अवधनामा संवाददाता

मेरठ में भाजपा ने सपा से छीना नगर निगम

नोएडा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह अपनी पार्टी के लिए ‘मिस्टर डिपेंडेबल’ साबित हो रहे हैं। इस नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें मेरठ नगर निगम का प्रभारी नियुक्त किया। यह सीट भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से छीन ली है। मेरठ में मौजूदा मेयर सपा की थीं। ठीक इसी तरह पंकज सिंह ने पिछले नगर निकाय चुनाव के दौरान बरेली में भाजपा को कामयाबी दिलाई थी। मेरठ में पंकज सिंह के काम को देखने वाले एक पूर्व मंत्री ने कहा, “वह बेहद धैर्य के साथ चीजों को सुनते हैं और बोलने में कम भरोसा रखते हैं। पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को संजीदगी से लेते हैं। यही उनकी कामयाबी का राज है।”
पिछली बार बरेली नगर निगम सपा से छीना था इससे पहले वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में पंकज सिंह को बरेली नगर निगम का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा गया था। उस वक्त बरेली नगर निगम पर भी समाजवादी पार्टी का कब्जा था और आईएस तोमर वहां के मेयर थे। भारतीय जनता पार्टी ने उमेश गौतम को मैदान में उतारा था। पंकज सिंह ने बरेली में भी शानदार ढंग से चुनाव संभाला और भाजपा को कामयाबी दिलाई थी। उमेश गौतम बड़े अंतर से जीतकर मेयर बने थे। बरेली सदर बाजार के वयोवृद्ध भाजपा नेता और व्यापारी जुगल किशोर कहते हैं, “पंकज सिंह धैर्यवान और सौम्य स्वभाव के धनी हैं। फिर भी वह आसानी से किसी की बात नहीं मानते हैं। लिहाजा, उन्हें झूठे आश्वासन देने की जरूरत नहीं पड़ती है। राजनीति में यह गुण बहुत कम नेताओं के पास होता है। ज्यादातर नेता कार्यकर्ताओं को झूठे आश्वासन देकर फौरी तौर पर निजात पाना चाहते हैं। जब पंकज सिंह ने पिछले नगर निकाय चुनाव में बरेली का प्रभार संभाला था तो यहां गुटबंदी हावी थी। पंकज सिंह का प्रभाव रहा और अच्छे उम्मीदवार चुनने में पार्टी की मदद की। जिसकी बदौलत ना केवल मेयर सीट भाजपा ने हासिल की थी, बल्कि सदन में भी बहुमत हासिल किया था। मैं उन्हें पार्टी के लिए ‘मिस्टर डिपेंडेबल’ मानता हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular