HomeUttar PradeshLakhimpurडीएम बने डीसीबी बैंक के प्रशासक, कार्यभार संभाला

डीएम बने डीसीबी बैंक के प्रशासक, कार्यभार संभाला

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला सहकारी बैंक प्रधान कार्यालय में प्रशासक का कार्यभार संभाला। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एव निबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला के साथ बैंक कार्यालय का निरीक्षण किया। बैंक पहुंचने पर बैंक के सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहुल रोज सिंह ने उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया इस दौरान बैंक चेयरमैन कार्यालय में प्रशासक, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक की वित्तीय स्थिति जमा व अन्य योजनाओं पर चर्चा की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बताते चलें कि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार के कार्यकाल समाप्त होने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular