Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमां कामाख्या नगर पंचायत में भाजपा की आंधी

मां कामाख्या नगर पंचायत में भाजपा की आंधी

अवधनामा संवाददाता

सर्व समाज का समर्थन करिया शुक्ला के साथःकौशल किशोर

अयोध्या। मां कामाख्या धाम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर के नेतृत्व में सैदपुर पुलिस बूथ से माँ कामाख्या धाम तक विशाल रोड शो आयोजित कर भाजपा ने अपनी ताकत का एहसास कराया रोड शो में उमडे जन सैलाब ने सभी पार्टियों को सोचने पर विवश कर दिया विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पिछले एक सप्ताह से कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज सर्व समाज का मत शीतला प्रसाद उर्फ़ करिया शुक्ल को मिलने जा रहा है भाजपा की जीत दिलाने में कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण योगदान भुलाया नहीं जा सकता केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि रोड शो का यह दृश्य मां कामाख्या नगर पंचायत में भाजपा की आंधी चलने का संकेत देता है इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोरीलाल भारती, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, मवई प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ नेता तेज तिवारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा, प्रधान देवीदीन यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, स्वामी जी महाराज, राजेश मिश्रा, पूर्व प्रधान श्रवण दुबे, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य संघ चंद्र शेखर यादव, वीरेंद्र शर्मा,अरुण वर्मा, धर्मराज यादव, प्रधान ओमप्रकाश, अखिलेश रावत, मल्हू गुप्ता, प्रधान राम बरन चौहान, प्रधान सुरेश निषाद,, मो. लारा, उमाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह जिला मंत्री, संतोष मिश्रा मण्डल अध्यक्ष, अजय शुक्ला, पूर्व प्रधान अरविन्द वर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular