द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार में आखरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत

0
126

अवधनामा संवाददाता

11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए होगा मतदान

भीषण गर्मी में दिखा भाजपा का उत्साह

अयोध्या। अवध क्षेत्र में द्वितीय चरण का चुनाव 11 मई को नगर निगम नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए मतदान होना है चुनाव के आखिरी दिन 9 मई को मंगलवार सुबह से ही प्रत्याशियों ने अपनी रैली निकालना शुरू कर दिया किसी ने रोडशो निकाला तो किसी ने बाइक रैली निकाली और पैदल मार्च निकाला वही योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या नगर निगम की प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के समर्थन में निकाले गए रोड शो में शामिल हुए उन्होंने रोड शो के दौरान योगी सरकार के विकास पर नीतियों को जनता के बीच रखा और ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की मतदाताओं से की अपील
रामभक्तों के बीच सपा वाले प्रचार प्रसार करने तक नहीं आये:केशव प्रसाद मौर्य
चुनाव के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रोड़ शो में भगवा धारण किये अपार जनसमूह सड़क पर उतरा। भीषण गर्मी तथा आसमान आ रही गर्म धूप भी पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। ठोल नगाड़े के साथ रोड़ शो के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयघोष से परिवेश को गुंजायमान कर दिया। नाका गांधी आश्रम से रिकाबगंज तक निकले दो किमी से लम्बे मार्ग में दर्जनों स्थानों पर लोगो ने रोड़ शो पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। रथ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी शामिल थे। संचालन महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा कर रहे थे।
ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर यहां की जनता अयोध्या को कमल की फूल की तरह खिलाकर देगी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी के सभी नगर निगमों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर यहां की जनता अयोध्या को कमल की फूल की तरह खिलाकर देगी। रामभक्तों के बीच सपा वाले प्रचार प्रसार करने तक नहीं आये। हम विकास के साथ सुरक्षा भी प्रदान करेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप हर सुविधा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। जिसके लिए अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। यहां अंतराष्ट्रीय सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी दी जा रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि विकास की रश्मि से प्रकाशित अयोध्या आने वाले समय में देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या की जनता को मिलने वाला है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here