Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeधर्म और जाति की राजनीति भाजपा करती है-नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष सपा

धर्म और जाति की राजनीति भाजपा करती है-नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष सपा

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। समाजबादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल रहमान मानू के पक्ष में माहौल बनाने सए सुल्तानपुर की चुनावी सभा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा सपा पर फर्जी आरोप लगा रही है। सपा को आईना दिखाने वाले डिप्टी सी एम बृजेश पाठक अनुशासनहीनता कर सीएम योगी के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे हैं। गोंडा के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण मामले में सपा पीड़ित महिला पहलवानों के साथ खड़ी है। आंदोलन से दूर होने के आरोप पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा लगातार संघर्ष कर रही है। जिन नगर निकाय में भाजपा चेयरमैन चुने गए वहां बीते सत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उक्त मौके पर इसौली से सपा विधायक ताहिर खान,जिलाध्यक्ष रघुबीर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular