Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोमती मित्रों ने श्रमदान करके, शत प्रतिशत मतदान करने का किया आह्वान--

गोमती मित्रों ने श्रमदान करके, शत प्रतिशत मतदान करने का किया आह्वान–

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल परिवार स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ अपने आप को सामाजिक सरोकारों से भी हर वक्त जोड़े रहता है और समाज से जुड़े,राष्ट्र से जुड़े जो भी मुद्दे होते हैं,उसके लिए गंभीर प्रयास करता रहता है।रविवार 30 अप्रैल को होने वाला साप्ताहिक श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन की अनुपस्थिति में वरिष्ठ पदाधिकारी सेनजीत कसौंधन दाऊजी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें श्रमदान के तत्काल बाद दाऊजी ने उपस्थित गोमती मित्रों से यह संकल्प लेने को कहा कि आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव में गोमती मित्र खुद तो मतदान में हिस्सा लेंगे ही अपने मिलने जुलने वालों से भी अपने मताधिकार का निश्चित प्रयोग करने के लिए कहेंगे।श्रमदान प्रातः 6:00 बजे शुरू हुआ और पूरे परिसर की साफ-सफाई के बाद 9:00 बजे जलपान के साथ समाप्त हुआ।श्रमदान में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,डॉ दिनकर सिंह,सेनजीत कसौंधन दाऊ,सुनील कसौंधन,मुन्ना सोनी,राकेश मिश्रा,अरविंद सोनी,विशंभर सोनी,राजेश पाठक,आनन्द मिश्रा, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,अभय, आयुष, पियूष आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular