भाजपा की सरकार ने हर गरीब को पक्का मकान देने का काम किया है–बृजेश पाठक,उपमुख्यमंत्री

0
221

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर।आसन्न नगर निकाय चुनाव को धार देने जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर गरीब को पक्का मकान देने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडे माफिया हावी थे,दिन दहाड़े लूट,हत्या व बलात्कार की घटनाएं आम थीं।आज योगी बाबा की सरकार में गुंडे माफिया गले मे तख्ती लटकाकर थाने में सरेंडर कर रहे हैं।उक्त बातें उत्तरप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर के तिकोनिया पार्क में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल के समर्थन में आयोजित हजारों लोगों की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर के सीताकुंड वार्ड से निर्विरोध सभासद बने रमेश सिंह टिन्नू को माला पहनाकर बधाई भी दी। उक्त मौके पर नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन अग्रवाल,जिलाध्यक्ष डा0आर0ए0 वर्मा,पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायकगण राज प्रसाद उपाध्याय,विनोद सिंह,सीताशरण त्रिपाठी,आलोक आर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here