Friday, August 8, 2025
spot_img
Homekhushinagarअंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है सरकार...

अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है सरकार : आरपीएन 

अवधनामा संवाददाता

पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाए कार्यकर्ता
मथौली बाजार, कुशीनगर। भाजपा सरकार समाज के अन्तिम व्यक्ति को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने को संकलित है। भाजपा सरकार विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है, यह गति तभी बरकरार रह सकता है जब निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार बने इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटना पड़ेगा।
उक्त बातें गुरुवार को नगर पंचायत मथौली में भाजपा कार्यलय में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सर्व समाज को बिना भेदभाव विकास से जोड़ते हुए प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का कार्य किया है। भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में नगरीय सुविधा देने के उद्देश्य से ही नये नगर पंचायतों का सृजन किया है। जनता यह जान गयी है कि प्रदेश का हित भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। बैठक के बाद पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी जवाहर लाल सिंह के पक्ष में मथौली में जनसंपर्क कर भारी मतों से चुनाव जिताने का अपील किया। बैठक की अध्यक्षा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय जबकि संचालन जिला महामंत्री राणा प्रताप राव ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, एन पी कन्नौजिया, गंगा दयाल सिंह, संदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुंवर आकाश सिंह, रामनिवास सिंह, कृष्ण मद्धेशिया,  रामधनी चौरसिया, देवेंद्र तिवारी, विजय प्रताप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular