Saturday, August 9, 2025
spot_img
HomeMarqueeयूपी में कानून का राज है: सीएम योगी

यूपी में कानून का राज है: सीएम योगी

आगरा में जनसभा में कहा- जहां भी गुलामी का अंश होगा, उससे मुक्ति पाने का उपाय करेंगे

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर में आगरा पहुंचे। सीएम ने जीआईसी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में यहां पर वोट मांगा। इस दौरान कहा, यूपी में 6 साल में विकास के काफी काम हुए हैं। पहले जो लोग भी यूपी आते थे, वे यहां पर कूडे का ढेर देखकर जाते थे। शोहदों का आतंक रहता था। लेकिन जब से हमारी सरकार आई है। कानून का राज कायम हुआ है। पहले तमंचा लेकर बदमाश वसूली करते थे। आज युवाओं के पास तमंचे नहीं टैबलेट है। युवा टैबलेट से अपना विकास कर रहा है।
सीएम योगी बोले- आगरा वीरों की भूमि है
मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए जानी जाती है। यह वीरों की भूमि है। छत्रपति शिवाजी ने विदेशी आक्रांताओं को यहीं पर चुनौती देने का काम किया था। हमारी सरकार ने उनके नाम पर म्यूजियम बनवाने का काम किया। भारत बदल चुका है। अब हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण करना होगा। इसके लिए गुलामी के अंशों को समाप्त करना होगा। जहां भी गुलामी का अंश होगा उससे मुक्ति पाने का उपाय करेंगे। साथ ही विरासत का सम्मान करेंगे।
सबका साथ और सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे
अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी में भी बाबा का धाम बनकर तैयार हो चुका है। चित्रकूट से लेकर गोवर्धन तक या फिर कबीर की जन्मस्थली हो हर जगह काम चल रहा है। हम जाति, मत और मजहब के नाम पर नहीं, बल्कि सबका साथ और सबका विकास के मंत्र के साथ विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं। जो काम पिछले 70 साल में नहीं हुआ, वो पिछले 9 साल में हुआ। आज भारत अपने गौरव को दोबारा स्थापित कर रहा है। जी 20 में जो भी इन्वेस्टर्स शामिल हुए। वो यहां की मेहमान नवाजी और सजावट से खुश होकर गए।
दीपावली और होली में एक-एक सिलेंडर फ्री देंगे
योगी आदित्यनाथ ने कहा, करोना काल में भारत ने अपनी सामथ्र्य का लोहा मनवाया है। पूरे देश को फ्र ी में टीका और फ्र ी में राशन दिया। करोड़ों लोगों को आवास और निशुल्क शौचालय दिया। प्रधानमंत्री का विजन यूपी का मिशन है। जो युवा पहले अपनी पहचान छिपाता था आज सीना चौड़ा करके जाता है। गर्व से कहता है मैं उत्तर प्रदेश का नागरिक हूं। ये है उत्तर प्रदेश की नई पहचान। हम दीपावली और होली में एक-एक सिलेंडर फ्र ी में भी देने जा रहे हैं। वन डिस्ट्रिक और वन मेडिकल कॉलेज की राह पर भी हम बढ़ चले हैं।
इनवेस्टर्स समिट में एक करोड युवाओं को नौकरी की गारंटी मिली
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट लागू हो चुका है। ये पुलिस रिफॉर्म का हिस्सा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में एक करोड युवाओं को सीधे नौकरी की गारंटी मिली। ये इसलिए हुआ कि कानून व्यवस्था सही हुई है। पहले गरीब व व्यापारी के घर में पार्टी विशेष के लोग जबरन कब्जा करते थे। आज डबल इंजन की सरकार में सब बंद हो गया। पहले स्ट्रीट वेंडर्स को आज पैसा वसूली नहीं होता। स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिया है। आगरा में इस साल के अंतर्गत मेट्रों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। आगरा मेट्रो सिटी भी हो जाएगी। यहां पर 100 इलेक्ट्रिक बसें पहले ही चल रही हैं।
आगरा में नगर निगम का 37 साल के बाद विस्तार भी हुआ है
आगरा में नगर निगम का 37 साल के बाद विस्तार भी हुआ है। अमृत योजना में डबल इंजन की सरकार में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। आगरा वासियों को गंगाजल मिला। दूसरे फेज के लिए भी बजट के लिए स्वीकृति दे दी है। हेमलता दिवाकर ने विधायक के रूप में अच्छा काम किया। आज महापौर प्रत्याशी के रूप में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular