अगर हमारी सरकार बनी तो मछुआरों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कराएगी: राहुल गांधी

0
206

मेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के उडुपी जिले के उचिला में मछुआरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कहा- अगर कर्नाटक में हमारी सरकार बनी तो मछुआरों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कराएगी। साथ ही मछुआरिनों को 1 लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज देने का भी वादा किया। राहुल ने कहा कि हर दिन 500 लीटर तक डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दी जाएगी।
राहुल गांधी ने उडुपी में कहा- कर्नाटक में भाजपा की वो सरकार है, जिसे आपने नहीं चुना था। भाजपा ने लोकतंत्र को नष्ट करके और विधायक चोरी करके ये सरकार बनाई है। पूरा कर्नाटक इस सच्चाई को जानता है। कांग्रेस जहां भी सरकार बनाती है, वहां कोशिश करती है कि गरीब और कमजोर की मदद की जाए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here