बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने हैं। इससे पहले ही भाजपा छोड़ चुके पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वे 19 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इसके पहले उन्होंने कनकपुरा में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें क्रेन से माला पहनाई गई।
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने अपने बेटे कुमारस्वामी और पोते निखिल को बी फॉर्म दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने चन्नापटना से और निखिल ने रामनगर से नामांकन दाखिल किया है।
निखिल कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने अनुभवी राजनेता एचडी देवेगौड़ा से टिकट लिया, यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण था।
मुख्यमंत्री बोम्मई 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, उनके लिए अभिनेता किच्चा सुदीपा प्रचार करेंगे। कर्नाटक भाजपा नेता वी ८शेष पेज ४ पर
कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार कांग्रेस में शामिल
RELATED ARTICLES





