Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaशातिर अभियुक्त को पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया...

शातिर अभियुक्त को पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

बबेरू/बांदा। कमासिन थाना पुलिस ने चकरेही गांव से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भेजा जेल। मामला कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही गांव का है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कमासिन थाना पुलिस आज रविवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। तभी कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही गांव में एक शातिर अभियुक्त बाबूलाल कुशवाहा पुत्र फूलचंद कुशवाहा निवासी दलपत पुरवा को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया हैं जिसमें कमासिन थाना पुलिस के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संदीप कुमार थानाध्यक्ष कमासिन उपनिरीक्षक संजय सिंह कांस्टेबल निलेश कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular