Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaपरिवार परामर्श केन्द्र में एक मामले का हुआ निस्तारण

परिवार परामर्श केन्द्र में एक मामले का हुआ निस्तारण

अवधनामा संवाददाता

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती मोनी निषाद की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने में आज सात मामले आये जिसमें तीन मामलों में दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं आया दो मामलों में दोनों पक्षों को सोचने समझने का समय दिया गया। एक मामले में श्रीमती शमा खातून पत्नी पीरू खां निवासी ग्राम बछौन्धा थाना बिसंडा बाँदा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एक मामले में श्रीमती रोशनी बानो पत्नी असलम ग्राम अतरहट थाना चिल्ला बाँदा को परामर्श कमेटी के सदस्य रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक बाँदाऔर डा0 जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी समाजसेवी के द्वारा समझाने बुझाने पर दोनों लोगों को साथ रहने के लिए तैयार हो गए तत्पश्चात थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती मोनी निषाद प्रभारी महिला थाना बाँदा जी के द्वारा सुलह हुए दोनों लोगों को आशीर्वाद देकर सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए खुशी खुशी विदा किया।इस परामर्श केन्द्र में महिला थाने का स्टाफ़ का भी पूरा सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular