Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaजनपद में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डा. अम्बेडकर की जयंती

जनपद में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डा. अम्बेडकर की जयंती

अवधनामा संवाददाता
 

राजनैतिक दलों व समाजसेवियों सहित सरकारी कार्यालयों में हुआ आयोजन

बांदा। शुक्रवार को पूरे जनपद में संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। जबकि समाजवादी पार्टी ने जयंती अवसर पर संविधान व लोकतंत्र रक्षा का संकल्प लिया।
संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर जयंती की शुक्रवार को पूरे जिले में धूम रही। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में शहर के एक मैरिज हाउस में डा.अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पद चिन्हों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने डा.भीमराव अंबेडकर को समाज सुधारक के साथ आधुनिक भारत का युग पुरुष बताया। कहा कि वह भारत में जाति विहिन समाज स्थापना के पक्षधर थे। उन्होंने संविधान के निर्माण के समय उन बातों को उसमें सम्मिलित कराया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि वह न्यायविद, अर्थशास्त्री और दलित नेता थे। उन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। उनका अपना पूरा जीवन दलितों, शोषित व पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। समाज सुधारक के रूप में सामाजिक समानता के लिए काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उनके तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो का नारा बुलंद किया। इस मौके पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, डा.पीएन वर्मा के अलावा कल्लू सिंह राजपूत, मनोज पुरवार, पंकज रैकवार, सुमन शर्मा, धनंजय चैधरी, बेटा लाल श्रीवास, धर्मेंद्र खटीक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, जिला परिषद चैराहा स्थित मैरिज हाउस में समाजवादी पार्टी ने जयंती मनाते हुए गोष्ठी आयोजित की। पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि डा.अंबेडकर की अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा, लिखित संविधान तैयार किया था। वह भारत में जाति विहिन समाज की स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने संविधान के निर्माण के समय उन बातों को उसमें सम्मिलित कराया। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि देश निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार डा.अंबेडकर की देन है। विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने का एक मात्र सूत्र है। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए समाज व देश निर्माण का प्रमुख व्यक्तित्व बताया। गोष्ठी समापन पर सपाइयों ने संविधान के साथ लोकतंत्र रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल समेत ओमनारायण त्रिपाठी विदित, प्रियांशु गुप्ता, इमरान अली राजू, पीयूष गुप्ता, वृंदावन वैश्य, अशोक श्रीवास, सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, नीलम गुप्ता, मोहन साहू, किरन यादव, विजयकरन यादव, अभिलाष यादव समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular