HomeMarqueeभारत किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने आरिफ़ मेहदी--

भारत किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने आरिफ़ मेहदी–

अवधनामा संवाददाता

आरिफ़ मेहदी किसानों नौजवानों मजदूरों के हित में हमेशा संघर्ष करते हैं।

सुल्तानपुर। भारत किसान यूनियन रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी मोहम्मद अरशद खान ने जयसिंहपुर क्षेत्र के हयातनगर गांव के आरिफ़ मेहदी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान ने आरिफ़ मेहदी से अपेक्षा कि है कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। जिलाध्यक्ष आरिफ़ मेहदी ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है उसको बड़ी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाउंगा एवं नेता जी के कार्यो को आगे बढ़ाने का काम करूंगा और संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं। आरिफ़ मेहदी के इस मनोनयन से उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई का सिलसिला जारी है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता क़ायम मेहदी चांद ताबिश खान सायम मेहदी औन मेहदी आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular