पीड़िता ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

0
242

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट निवासिनी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मंडई जलाने का आरोप लगाते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई करने की पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी।
उक्त गांव निवासिनी सोनमती देवी पत्नी स्व.गोविन्द चौहान का आरोप है कि उसके गांव के सत्य प्रकाश यादव पुत्र मत्तन व अजय, सोनू, मुलायम यादव, लालू यादव पुत्रगण जत्तन यादव मनबढ़, दबंग, भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं। उक्त लोगों ने उसकी मंडई में आग लगा दी जिससे गेहूं, भूसा, चारपाई, कपड़े, विस्तर आदि जल कर राख हो गया। आगलगी में लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ। उसने किसी तरह से अपने परिवार की जान बचायी। विपक्षी मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसका आरोप है कि विपक्षी उसकी जमीन हड़पने की नियत से चहारदीवारी भी जबरदस्ती जोड़ दिये हैं। पीड़िता ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here