Saturday, March 14, 2026
spot_img
Homekhushinagarदो बाईकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

दो बाईकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

अवधनामा संवाददाता

फाजिलनगर, कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मतलुक छापर गांव के सामने एनएच किनारे बने सर्बिस लेन पर दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी पहुचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मूलतः तमकुहीराज थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी विशाल गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता जो फाजिलनगर कस्बे में अपना निजी मकान बनाकर कर कबाड़ का व्यवसाय करते थे। शोमवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के मतलुक छापर निवासी अरशद पुत्र मुर्तुजा के साथ किसी काम से पटहेरवा के तरफ जा रहे थे। अभी वह सर्बिस लेन पर ही थे कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार से टकरा गये। जिसमे दूसरा बाइक सवार सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से फाजिलनगर सीएचसी पहुचाया जहां डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रुप से घायल अरशद पुत्र मुर्तुजा उम्र पन्द्रह वर्ष व ग्राम पटहेरवा निवासी अरशद पुत्र जकुरुलाह उम्र 25 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुचाने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिये भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular