Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेसियों ने प्रशासन को दिखाई अपनी ताकत

कांग्रेसियों ने प्रशासन को दिखाई अपनी ताकत

अवधनामा संवाददाता

लाठीचार्ज को प्रदेश अध्यक्ष ने ठहराया गलत–

 मुकदमा वापस लेने के लिए जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन,कांग्रेसियों की भीड़ को देख कर सकते में रहा जिला प्रशासन

सुल्तानपुर। बीते 30मार्च को मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस दफ्तर में घुसकर पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया था,इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में कांग्रेसियों ने शहर के राजीव गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।दशकों बाद कांग्रेसियों का उत्साह भीड़ की शक्ल में दिखा।नगर के राजीव गांधी पार्क में हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों के सामने ही प्रदेश के नेताओं ने पार्टी नेताओं पर दर्ज केस हटाने का मुद्दा उठाया गया।अजय राय ने कहा कि बीते गुरुवार को प्रदेश भर में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मशाल जुलूस निकाला गया था, लेकिन सुल्तानपुर जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों की मशाल जुलूस निकालने पर न सिर्फ उन्हें रोक लिया, बल्कि कार्यालय में घुसकर उनके ऊपर लाठी चार्ज किया। इसमें कई कांग्रेसी घायल हो गए थे।इसी को लेकर आस-पास के जिलों समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रृजलाल खबरी की अगुवाई में नगर के तिकोनिया पार्क में हल्ला बोला।वहीं, प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने राहुल गांधी पर मानहानि केस में हुई सजा पर कहा कि जिस मामले में मानहानि बनती ही नहीं। घटना कहां की और सुना कहां गया। उधर राजीव गांधी पार्क से निकलकर कांग्रेसियों ने अपर जिलाधिकारी और एएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
कार्रवाई नहीं रुकी तो होगा प्रदर्शन–
कांग्रेसियों ने साफ कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है।कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त मुद्दे पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। बीते गुरुवार यानी 30 मार्च को शहर के लालडिग्गी स्थित कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसी मशाल जुलूस लेकर निकले थे। पुलिस का कहना है कि कांग्रेसियों ने मार्ग अवरुद्ध किया। उन्हें इससे रोका गया तो मशाल लिए हुए कांग्रेसी पुलिस से उलझ गए।
40लोगों पर दर्ज हुआ है मुकदमा–
पुलिस के अनुसार नोकझोंक में कांग्रेसियों की मशाल से एक दरोगा झुलस गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।कई दर्जन कांग्रेसी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाए गए।अगले दिन सीताकुंड चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत 20 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय भी सुल्तानपुर पहुंचे। कांग्रेसी एसपी से मिले और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।_

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular