Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसपा की नीतियां जनता को बेहद पसन्द : सरोज यादव

सपा की नीतियां जनता को बेहद पसन्द : सरोज यादव

अवधनामा संवाददाता

इस बार नगर निगम और नगर पंचायत में बनेगी सपा की सरकार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की नीतियों से जनता बेहद पसन्द है। इस बार नगर निगम मेयर और नगर पंचायत के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को समाज बेहद पसंद कर रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस बार के चुनाव में सपा का ही परचम लहरायेगा। सपा नेत्री सरोज यादव ने शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कुछ दिनों पहले जगह-जगह भ्रमण करने के बाद इस नतीजे पर पहुंची हैं कि जनता प्रदेश और केन्द्र की सरकार से काफी नाराज है क्योंकि महंगाई चरम पर है और भ्रष्टाचार का आलम तो यह है कि सरकारी कार्यालयों में जब तक आप कुछ नहीं देते हैं तब तक आपका कार्य होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का विस्तार प्रदेश सरकार ने किया है परन्तु आज आप लोग जाकर देख सकते हैं कि जहां-जहां वार्डों का विस्तार हुआ है वहां कोई कार्य नहीं हो पाया है। यूं कहा जाय तो गांव तो बेहतर है परन्तु यह वार्ड बेहतर नहीं है। उन्होंने अभी हाल में ४१ गांव को नगर निगम में लिया है जो कि अब नगर निगम का वार्ड बन गया है परन्तु उस गांव में एक भी कार्य नगर निगम द्वारा नहीं कराया गया है। नाली सफाई, सडक़ें आदि बस केवल शहरों में कुछ जगहों पर दिखायी दे रहा है। नगर निगम का हाउस टैक्स और वाटर टैक्स आपको, हमको कुछ बताना नहीं है। किस तरह से छोटे मकानों का टैक्स बढ़ाकर भेजा गया कि आज तक जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं नगर निगम के साठ वार्डों में जा करके देखा है, हालत बद से बदतर है। चुनाव सर पर है जनता को चुनना है। इसलिए मैं यह कह रही हूं कि सपा की नीतियां जनता को बेहद पसंद आ रही हैं। शहर में जाम की समस्या बराबर बनी हुई है, प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कोई भी व्यक्ति को अगर गंतव्य पर जाना है तो ज्यादा समय लग जायेगा क्योंकि जाम में फंसा रह जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular