Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसंचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिला मुख्यालय पर एक बड़े आयोजन के साथ जनपद में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का कार्यक्रम को आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं एमएलसी अंगद कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सतीश शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण में दिमागी बुखार और कोविड 19 आदि को रोकने के लिये हम सभी को हर संभव प्रयास करना चाहिये, इसके लिये साफ-सफाई को अपनाये जाने के साथ ही जल जमाव नही होने देने के लिये कार्य करना चाहिये। हम सभी को अपने व अपने आस-पास की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिये।
सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान एक साथ संचालित करने का उद्देश्य यह संदेश देना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, और स्वस्थ मन होने से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक कार्यक्रम से जुडे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जाने की आवश्यकता जताई।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डा डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में आज यानि एक अप्रैल विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की जांच के लिए अमूमन हर साल जांचें लक्षित रहती थी। जबकि अब इसकी क्षमता करीब दोगुनी दी गई।
इस क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल परिसर में अतिथियों ने गुब्बारे हवा में छोड़ते हुए स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान ने नवीन सत्र में प्रवेश की अपील का पोस्टर जारी किया। इसी उपरांत स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र, छात्राएं, जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
फ़ोटो न 2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular