Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeबूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

 

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कपिलवस्तु विधानसभा की कार्यशाला संपन्न हुई।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अब जिन बूथों का डाटा हमारे पास आ गया है, उसको शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी द्वारा नियुक्त शक्तिकेंद्र सत्यापन अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। लोकसभा का चुनाव जीतना हमारे लिए इसलिए आवश्यक है, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भारत की स्वर्णिम यात्रा निरंतर चलती रहे भाजपा की सरकार रहेगी तो गाँव ग़रीब किसान नौजवान और लोककल्याण के लिए कार्य हो रहे हैं और आगे होंगे।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली की क़ायल आज पूरी दुनिया है दुनिया के तमाम देश आज भाजपा की कार्यशैली पर रिसर्च करना चाहते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की जितनी चिंता करती है दूसरा कोई राजनीति दल ऐसा नहीं करता आज भारत के बदलते स्वरूप के कारण पूरी दुनिया में भारत का डंका मोदी जी के नेतृत्व में बज रहा है।
इस अवसर पर ज़िला महामंत्री कन्हैया पासवान, ज़िला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, नीतीश पाण्डेय, महेन्द्र लोधी, शैलेंद्र वर्मा, दृग नारायण सिंह जगदीश जायसवाल सहित शक्तिकेंद्र सत्यापन अधिकारी गण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular