Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhदेश को जवाब देने बजाय दोस्त अडानी को बचाने में लगी है...

देश को जवाब देने बजाय दोस्त अडानी को बचाने में लगी है भजपा0-वीरेंद्र चौधरी

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वी जोन प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी (विधायक) ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अडानी मुद्दे को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की।
वीरेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी व मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में राहुल गांधी के सीधे प्रश्नों का जवाब देने बजाय अपने दोस्त अडानी को बचाने हेतु जनता को भटकाया जा रहा है। कांग्रेस राज चलाने और जनता की बेहतरी के लिए नीति बनाती है जबकि भाजपा राज बचाने के लिए नीति निर्धारण करती है और यही कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में बुनियादी फर्क है। देश में महँगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी ज्वलन्त समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक उन्माद फैला कर हर स्तर पर टैक्स बढ़ा कर जनता का खून चूसा जा रहा है और जो धन संग्रह हो रहा है उसे प्रधानमंजी द्वारा अपने मित्रों को कर्ज देना एवं बैंको से माफ कराने का बड़े पैमाने का खेल किया जा रहा है। दुनिया के दूसरे नम्बर के अमीर अडानी के उपर एक विदेशी एजेन्सी द्वारा आरोप लगाने एवं फर्जी कम्पनी बनाकर बीस हजार करोड़ रूपये लूट का मामला उजागर होने पर स्टेट बैंक एवं जीवन बीमा निगम के शेयर गिरने से देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गयी। आर्थिक मुद्दे पर लोकसभा में राहुल के प्रश्न के सामने घुटने टेकने वाली सरकार ने आनन फानन में विधि विरूद्ध उनको सजा कराकर सदस्यता समाप्त करने का काम किया। अडानी को कटघरे में घिरता देख सरकार ने हर घटिया चाल चलना शुरू किया। कांग्रेस नीतिगत आधार पर तानाशाह का सदन से सड़क तक विरोध करेंगे और तानाशाह के ही हथियार इडी, सीबीआई के हर चाल का मुहतोड़ जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular