HomeUttar PradeshLalitpurव्हीलचेयर क्रिकेटर ने किया जनपद को गौरवान्वित

व्हीलचेयर क्रिकेटर ने किया जनपद को गौरवान्वित

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। बड़ोदरा गुजरात मे चल रही व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट जिसमें जनपद के 4 क्रिकेटरों ने टीम इंडिया में प्रतिभा किया था, जिसमें चारों खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन रहा, जिसके कारण जनपद का नाम रोशन हुआ है। इस मौके पर विजेता ट्रॉफी लेकर वापस लौटे खिलाडिय़ों का ललितपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के सभी जिले एवं नगर के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया सभी व्हीलचेयर क्रिकेटरों का पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बता दें वडोदरा गुजरात में चल रहे व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट की श्रृंखला में जनपद ललितपुर 4 खिलाड़ी टीम इंडिया में खेल कर लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत जिले का नाम रोशन किया। इस मौके पर जिले व नगर के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संरक्षक राजकुमार साहू, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुंदेला, भूरे राजा, महासचिव मनीषा झा, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष तिवारी, आलोक मिश्रा, रवि साहू, विजय राजा, चंदन राजा, अभिषेक राजा, अंकित नायक, बसंत पाराशर, अनुज शर्मा, रत्नेश दीक्षित, अनन्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
ग्रापए ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ललितपुर के गौरव, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान बृजमोहन तिवारी अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट वल्र्ड कप जीतकर अपने साथियों के जिला आगमन फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सम्राट राजा, संजीव चौरसिया, हरेन्द्र राजा आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular