Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhअनाबिया इमान के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी ने भेजा तोहफा

अनाबिया इमान के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी ने भेजा तोहफा

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। अनाबिया इमान के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने फोन पर बधाई दी और उनके लिए उपहार भेजा जिसको मोहम्मद नजम शमीम, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया। बताते चलें 12 फरवरी 2020 को प्रियंका गांधी सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन के पुलिस दमन की शिकार महिलाओं से मिलने आजमगढ़ के बिलरियागंज क़स्बे में गयीं तो एक छोटी बच्ची उनसे कुछ बताते हुए रोने लगी थी. उसकी यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। यहीं से अनाबिया की प्रियंका गांधी जी से दोस्ती शुरू हुई. दिल्ली पहुँच कर उन्होंने उसे एक चिट्ठी भेजी जिसमें लिखा ष्हमेशा मेरी बहादुर लड़की बनकर रहना और जब भी दिल करे मुझे फोन करना- बहुत प्यार प्रियंका आंटी . उसके बाद अनाबिया की प्रियंका आंटी से रेगुलर बात होने लगी। कोरोना के समय उसके घर में कोई बीमार था तो प्रियंका के निर्देश पर पार्टी नेताओं ने बनारस से दवा मंगवाई। अनाबिया के कहने पर एक ट्रक अनाज भी आजमगढ़ के लिए प्रियंका ने भिजवाया। विधानसभा चुनाव प्रचार में जब वो आजमगढ़ आईं तो अनाबिया को मंच पर देखकर गोद में उठा लिया और अपने पास बैठाए रहीं राजनीति में आज ऐसे कितने लोग होंगे जो छोटे बच्चों से इतना लगाव रखते हों? गहरी मानवीय संवेदना और बच्चों को एक बेहतर भारत देने के सपने से ही यह स्नेह निकलता है। गांधी- नेहरू परिवार को तो यह विरासत में मिला है। नेहरू को शायद इसीलिए बच्चे चाचा कहते थे जैसे अनाबिया प्रियंका जी को श्आंटीश् कहती है साथ में मिर्जा बरकतुल्लाह बेग अध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, मिर्जा शान आलम बेग पूर्व प्रत्याशी गोपालपुर विधानसभा मोहम्मद आमिर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, मिर्जा अहमर बेग।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular