Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवार्ड से महिलाओं का किया सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवार्ड से महिलाओं का किया सम्मान

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर सम्मानित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया। भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला राजनेताओं में से एक सुषमा स्वराज भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनका नाम और उनकी छाप उतनी ही गहरी है, जैसा वह छोड़ कर गई थी। पार्टी में सुषमा स्वराज की पहचान उनके नाम से नहीं उनके काम से होती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने व पार्टी ने उनके व्यक्तित्व सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की। सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उधम और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए अनीता, सुषमा, दिव्या, निधि, सुमन, वीना, प्रियंका, साध्वी सविता, सुनीता नारंग, रूबी, प्रियंका आदि को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य व सहारनपुर नगर निकाय चुनाव प्रभारी डाक्टर वंदना वशिष्ट, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा, नीलू राणा, कुसुम अग्रवाल, वीना बजाज, कार्यक्रम संयोजिका कोमल चौधरी, सहसंयोजिका विनीता चौहान, कंचन धवन, हरप्रीत कौर, परवीन, सीमा, दुर्गा, निधि, किरन, नर्मता, रजनी, कबिंद्रा, अनीता, आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सारिका गुप्ता ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular