Wednesday, February 18, 2026
spot_img
Homekhushinagarगुरु महिमा एवं श्रीराम कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

गुरु महिमा एवं श्रीराम कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

अवधनामा संवाददाता

कप्तानगंज, कुशीनगर। विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम सभा पिपरा माफी में चल रहे श्री राम कथा के पांचवें दिन दिन गुरु महिमा एवं श्रीराम कथा से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।

कथा प्रारंभ से पहले आयोजक राजकुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया।
पंडित शशिकांत जी महाराज ने श्रीराम कथा के पांचवे दिन श्रीराम कथा महिमा एवं गुरु महिमा का वर्णन किया। कथा में संगीत मंडली ने मधुर व मनमोहक भजन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कथा का रसपान कराते हुए पंडित शशिकांत जी महाराज ने कहा कि श्री राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है और श्री राम की कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है इसकी महिमा जितनी कही जाए कम ही है। जो भगवान की कथा को श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उसका जीवन धन्य हो जाता है। गुरु महिमा का वर्णन करते हुए पंडित शशिकांत जी महाराज ने कहा कि भगवान जगत गुरू हैं, मनुष्य के जीवन में किसी न किसी गुरू की आवश्यकता रहती है। मनुष्य का जीवन बिना गुरू के अधूरा माना जाता है। गुरू के बिना ज्ञान नहीं मिलता और बिना ज्ञान के ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती। जीवन रूपी पतंग की डोर गुरू के हाथ में होने से वे उसे ऊंचाई तक ले जाते हैं, जिससे सही दिशा में चलकर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

यज्ञशाला के लिए भूमिपूजन कर यज्ञ का किया उदघोष

खैरेटवा, कुशीनगर। विधानसभा हाटा के ग्राम पंचायत खैरेटवा में हो रहा श्रीराम महायज्ञ का भब्य आयोजन, ग्राम सभा के नागरिकों द्वारा खैरेटवा चौराहे पर बने शिव मंदिर पर यज्ञ का आयोजन 27 अप्रैल 2023 को रखा गया है जिसकी मूलभूत आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए ग्राम सभा के समस्त प्राणियों ने एक साथ खड़े होकर बिना किसी भेदभाव तथा मतभेद विहीन होकर सोमवार को यज्ञशाला की नींव रखी जिसमे विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में यजमानों से नीव की स्थापना कराया,आचार्य जितेंद्र पाठक ने बताया कि 1100 कन्याओं के हाथ से कलश भर कर यात्रा को सुसज्जित किया जाएगा और प्रकाण्ड विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर हवन कुण्ड में अग्नि प्रज्वलित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा प्रमोद पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय, ध्रुपचन्द भाटिया, सोनू सिंह, फुलेना सिंह, तेजबहादुर सिंह, लालबहादुर सिंह, नरसिंह, दीपू, रोशन, अरविन्द, उमेश, मोहन साहनी मुख्य भूमिका निभाते दिखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular