Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurव्यापार मण्डल ने रंगपंचमी पर किया होली मिलन समारोह का आयोजन

व्यापार मण्डल ने रंगपंचमी पर किया होली मिलन समारोह का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। रंग पंचमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय पीतांबरा मंदिर परिसर में माता रानी के दरबार में होली मिलन समारोह बुंदेली नृत्य नाच गान का आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ों व्यापारियों ने मिलकर आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली मनाई। रंग पंचमी पर लोगों ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सदभावना से होली खेलकर आपसी प्रेम बढ़ाया। इसी क्रम में व्यापारियों ने माला गुलाल लगाकर रंग पंचमी मनाई और प्रोत्साहन दिया होली मिलन समारोह में संगीत की धुन में सभी व्यापारियों ने एक साथ नाच कर झूमते हुए होली महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान संरक्षक एड.हरदयाल लोधी, व्यापारी नेता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कड़की, अजय साइकिल, अज्जू बाबा, संजय रसिया, ग्रीस पाठक, मंगू पहलवान, हेमंत जैन, संजय डियोडिय़ा, अमित प्रिय जैन, कपिल डोडवानी, महेश अनौरा, डा.संजीव कड़की, अजय पहलवान, राजेश चंद्रा, विजय पहलवान, अंशुल बड़कुल, भगतसिंह राठौर, दीपक राठौर, सेतू यादव, बंटी सरदार, चंद्रशेखर पंथ, पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सुरेश बडेरा, राजेश यादव, हरीश कपूर टीटू, नातीराजा, गंधर्व सिंह लोधी, राम गोपाल साहू, राव राजा, संजीव सीए, संजीव जैन, रवि चुनगी, गजेंद्र सिंह बुंदेला, राजकुमार कैप्टन, राजेंद्र, संतोष, जय महोली, स्वदेश गोयल, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कन्हैया नामदेव, विवेक दरौनिया, सुधीर श्रीवास्तव, नेपाल यादव, पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, दिलीप चौधरी, बबली डोंगरा, अब्बू मुच्छाल, संतोष साहू, हरीबाबू शर्मा, शैलेंद्र जैन, जगदीश नामदेव, जगदीश कुशवाहा, पप्पू विश्वकर्मा, अनूप ताम्रकार सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular