Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसमाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की:सांसद...

समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की:सांसद लल्लू सिंह

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। बूथ सशक्तिकरण को लेकर बीकापुर विधानसभा की सिविल लाईन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पार्टी में सबसे ज्यादा होनी चाहिए। इसलिए इसकी समिति सर्वव्यापी, सर्वस्पशी होनी चाहिए। भाजपा में सामूहिक निर्णय को वरीयता मिलती है। समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति अध्यक्ष सहित 11 पदाधिकारी होंगे। जिसमें सभी के बीच कार्य का विभाजन किया जाय। जिसमें एक मंत्री, मन की बात, व्हाटसएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, प्रभावी मतदाता प्रमुख, युवा प्रमुख व समाजिक श्रेणी प्रमुख होंगे। बूथ समिति लगातार मतदाताओं के बीच सम्पर्क व संवाद के माध्यम रहेगी। पार्टी द्वारा दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करना होगा। वहीं अभियान के संयोजक राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा मिल रहा है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ाने की आश्यकता है। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील मिश्रा, राकेश पाण्डेय राना, कमलेश सिंह, अरुण तिवारी, वीरसेन काका, भरत श्रीवास्तव व सभी मंडलों के अध्यक्षों की मौजूदगी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular