Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeसोनभद्र के खडिया बाजार तिराहे पर अज्ञात वाहन के चपेट मे आकर...

सोनभद्र के खडिया बाजार तिराहे पर अज्ञात वाहन के चपेट मे आकर मोटरसाइकिल सवार एक की मौत दूसरा चोटिल

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ शक्तिनगर । खडिया बाजार मे गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार एक नवयुवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को हल्की चोट आई स्थानीय लोगों ने दोनो को आटो द्वारा शक्ति नगर एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल उपचार के लिए ले गये लेकिन डाक्टरों ने मोटरसाइकिल के पीछे बैठे सत्यम जयशवाल उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र हरिहर प्रसाद जयशवाल को मृत घोषित कर दिया और चालक प्रिंस झा का उपचार किया । घटना का कारण बना वाहन मौके से फरार हो गया सुचना पर पहुची शक्तिनगर पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। घटना की जानकारी साथ मे काम करने वाले बडे भाई संतोष जयशवाल ने दिया। वाराणसी – शक्तिनगर मुख्य मार्ग किलर रोड पर गुरुवार दोपहर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां गुरुवार दोपहर 3 बजे के आस – पास श्री इंटरप्राइजेज कोल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड लैंको के लिए ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले दो नवयुवक मोटरसाइकिल से दोपहर मे नाश्ता करने खडिया बाजार आए थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को धक्का मारकर फरार हो गया आनन- फानन मे दोनो घायलों को स्थानीय लोगों ने आटो द्वारा शक्तिनगर के संजीवनी अस्पताल पहुचवाया जहां डाक्टरों ने सत्यम जयशवाल उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र हरिहर प्रसाद जयशवाल निवासी लक्ष्मी मार्केट जयंत को मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक चालक प्रिंस झा उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र मृत्युंजय झा निवासी रेनुसागर के दोनो हाथ मे हल्की चोट लगना बताया जिनका उपचार किया गया। सुचना पर पहुची पुलिस मामले के हर पहलू की जांच मे जुट गई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर मे लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया की अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, क्षतिग्रस्त बाइक को थाने पर रखा गया है। सभी ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की जा रही है, मृतक के परिजन संजीवनी अस्पताल पहुचे है जहां माहौल गमगीन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular