Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaजनशिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण करें निस्तारणः उमाकान्त त्रिपाठी

जनशिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण करें निस्तारणः उमाकान्त त्रिपाठी

अवधनामा संवाददाता

 एडीएम ने की जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

बांदा। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता के अनुसार जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में आईजीआरएस,मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री सन्दर्भ,जिलाधिकारी सन्दर्भ तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस व पी0जी0पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0,मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ किसी भी स्थिति में निस्तारण करने से छूटने न पायें और कोई भी जन शिकायत के मामले डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पायें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जन शिकायतों का निस्तारण करते समय सम्बन्धित शिकायतकर्ता से वार्ता कर र्प्रकरण के निस्तारण की जानकारी देते हुए अवगत भी कराया जाए। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular