Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeLucknowयूपी के पूर्व राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक का निधन, राज्यपाल व...

यूपी के पूर्व राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक का निधन, राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक

लखनऊ: (Lucknoe) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक (84) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की शाम मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने गोरेगांव पूर्व स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल राम नाईक से फोन पर वार्ता की और उनकी पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इसके साथ उन्होंने ट्वीट भी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular