Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeअजय राय पर फर्जी मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसियों ने बोला हल्ला

अजय राय पर फर्जी मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसियों ने बोला हल्ला

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। सरकार के आदेश पर बनारस के डीएम ने कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान डायवर्जन मामले में पूर्व मंत्री अजय राय पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेसियों ने एयरपोर्ट प्राधिकरण को निशाने पर लिया। कहा अंतिम समय में राहुल गांधी के विमान को उतरने की अनुमति नहीं देने से उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अजय पाठक ने भाजपा के इशारे पर फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस जनों ने कहा कि हम सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि न झुके हैं न झुकेंगे। दमदारी के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, राकेश पटेल, मो० असलम, रचना पाण्डेय, मनोज पासी, विवेक पाण्डेय, अनिल कुशवाहा, मो०शहाब, विजय यादव, दिनेश सोनी, रिजवाना बेगम, भोले सिंह, विनय पाण्डेय, रियाज अहमद, इरशाद उल्ला, राजकुमार रज्जू, इस्तियाक अहमद, सुष्मिता यादव, इशरत अली, आशा देवी, महबूब अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular